Home Blog अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पुलिस लाइन कांकेर में कराया गया अग्नि...

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पुलिस लाइन कांकेर में कराया गया अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल प्रशिक्षण।

0

📍पुलिस रक्षित केंद्र
📍 जिला –उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 18.04.2026

🟨 पुलिस लाइन कांकेर सिंगारभाट में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
🟥आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्यवाही हेतु मॉकड्रिल।

Ro.No - 13759/40

🔆अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर दिनांक 18 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन कांकेर सिंगारभाट परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आगजनी की घटनाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🔅कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों में बचाव के उपायों, आग पर नियंत्रण करने की तकनीकों तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, ज्वलनशील पदार्थ, वाहन आगजनी एवं अन्य कारणों से आग लग सकती है तथा ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

🔅मॉकड्रिल के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार की आग में कौन-सा अग्निशमन यंत्र उपयोग किया जाता है। अग्निशमन यंत्रों के संचालन, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, पानी, फोम एवं अन्य संसाधनों से आग बुझाने की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
🔆प्रशिक्षण के दौरान फायरमैन किशोर पटेल, गोविंद राम जैन, मिथलेश जैन, दिलेश नागराज, नरेश नेताम एवं विरेंद्र तारम द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों को व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

🔅इस अवसर पर श्री गोविंद वर्मा, रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक नम्मू कोडोपी, लाइन ऑफिसर कांकेर, एमटी शाखा के वाहन चालक एवं पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं के
अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 105 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

🔅कांकेर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, फायर स्टेशन अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 एवं कंट्रोल कांकेर 94791-94199 पर दें।
◽इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक दक्षता, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के साथ कार्य कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here