Home Blog कलेक्टर ने चारामा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने चारामा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

0

Collector inspected paddy procurement centers in Charama area.

खरीदी प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर / कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज चारामा क्षेत्र अंतर्गत चारामा, आंवरी, ढोकला और लखनपुरी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चारामा धान खरीदी केंद्र में आज 14 किसानों के लिए टोकन जारी किए गए थे और सभी किसानों का धान सुचारु रूप से खरीदा गया। केंद्र में सुव्यवस्थित प्रक्रिया, तौल व्यवस्था और स्टाफ के सक्रिय कार्य को देखकर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारी की सराहना की।

धान खरीदी केंद्र आंवरी में आज 06 किसानों का तथा ढोकला केंद्र में 01 किसान का धान खरीदा गया। सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित पाई गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और धान खरीदी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र में सभी प्रबंधन लगातार सक्रिय और संवेदनशील बने रहे।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा श्री नरेन्द्र बंजारा, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार पाटले तथा जनपद पंचायत CEO श्री गोपाल कंवर ने सभी उपार्जन केंद्रों की स्थिति, खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here