Home Blog कांकेर पुलिस द्वारा मोबाइल दुकान संचालकों की बैठक आयोजित–सुरक्षा एवं नियमों के...

कांकेर पुलिस द्वारा मोबाइल दुकान संचालकों की बैठक आयोजित–सुरक्षा एवं नियमों के पालन पर जोर।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक: 30/04/2026

🟩महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु “अभिव्यक्ति एप” डाउनलोड करवाने की गई अपील।
🟥सेकंड हैंड मोबाइल खरीद में ID Proof अनिवार्य, बिना बिल अनलॉक पर रोक, चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी ।

Ro.No - 13759/40

🟩पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) कांकेर के निर्देशन में ,ASP श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक( IUCAW ) एवं सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय )के पर्यवेक्षण में कांकेर अनुविभाग के समस्त मोबाइल दुकानदारों/संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं नियमों के पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🟥बैठक के मुख्य बिंदु:-
➡️मोबाइल संचालकों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ‘अभिव्यक्ति एप’ की जानकारी देकर इसकी कार्यप्रणाली एवं ऑनलाइन शिकायत करने के तरीके के बारे में बताकर ऐप डाउनलोड कराने को कहा गया।
➡️मोबाइल दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि पुराने/सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय विक्रेता का वैध पहचान पत्र (ID Proof) अनिवार्य रूप से लिया जाए एवं उसका रिकॉर्ड संधारित किया जाए।
➡️बिना वैध दस्तावेज (बिल/स्वामित्व प्रमाण) के किसी भी मोबाइल का लॉक न खोलने के सख्त निर्देश दिए गए।
➡️चोरी/लूट के मोबाइल के खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए संदिग्ध मोबाइल की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।

🟩CCTV एवं सुरक्षा व्यवस्था:
➡️सभी मोबाइल दुकानों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने एवं उन्हें सुचारू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।
➡️CCTV कैमरों का कवरेज दुकान के अंदर एवं बाहर (सड़क/प्रवेश द्वार) तक सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।
➡️CCTV फुटेज को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर जांच में सहयोग मिल सके।

🟥अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:-
➡️दुकान में आने-जाने वाले ग्राहकों का संक्षिप्त विवरण रजिस्टर में दर्ज करने की सलाह दी गई।
➡️साइबर अपराधों एवं मोबाइल से संबंधित धोखाधड़ी के मामलों में सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:-
➡️कांकेर पुलिस सभी मोबाइल दुकानदारों से अपील करती है कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
➡️किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित है। दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

👮‍♂️ “सुरक्षित व्यापार – सशक्त समाज, कांकेर पुलिस आपके साथ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here