Home Blog कांग्रेस का तीखा विरोध — बीजापुर में ईडी का पुतला दहन

कांग्रेस का तीखा विरोध — बीजापुर में ईडी का पुतला दहन

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई कथित झूठी एफआईआर और ईडी जांच के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज बीजापुर में ईडी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को राजनीतिक विद्वेष के तहत निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में झूठी एफआईआर दर्ज कराकर ईडी से जांच करवाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसी के विरोध में बीजापुर में कांग्रेसजनों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, पुरुषोत्तम खत्री, मनोज अवलम, पुरुषोत्तम सल्लूर, प्रवीण डोंगरे, एजाज खान, मुकेश देवांगन, गिरधारी राठी, राजू गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here