Fans’ hearts melted after seeing the cuteness, Ranbir Kapoor’s darling Raha, who was out on a picnic with her ‘uncle’, was seen chilling with Ayan Mukherjee.
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के दोस्त और निर्देशक अयान मुखर्जी दोनों सालों से सबसे अच्छे दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अयान मुखर्जी को उनकी हिट मूवी ‘वेक अप सिड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ के लिए जाना जाता है। अब जब रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी राहा भी है, तो ऐसा लगता है कि अयान की चाचा होने की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। हाल ही में राहा कपूर को अपने चाचू अयान मुखर्जी के साथ घूमते फिरते देखा गया। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का ये क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
चाचू’ के साथ घुमने निकलीं राहा कपूर
हर वीकेंड ऐसा हो जाता है, जब राहा को कोई न कोई बाहर घुमाने जाता ही है। पिछली बार मौसी शाहीन भट्ट, राहा को थोड़े वक्त के लिए सैर सपाटे पर ले गई थीं। इस बार ये जिम्मेदारी उनके ‘चाचू’ ने उठाई है। रणबीर और आलिया की नन्ही राहा को अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) संडे की सुबह घुमाने निकले। इस दौरान आलिया के एक्सप्रेशन्स ने फैंस का ध्यान खींचा है।
पैपराजी ने शूट किया अयान-राहा का वीडियो
राहा के साथ अयान एक कैफे में नाश्ते के लिए आए थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह उसी जगह से कुछ सामान खरीदते नजर आए। राहा ने पैकेट को अपने हाथों में पकड़ा है। इस दौरान पैपराजी ने मौका देखते ही इनका वीडियो शूट कर लिया है। अयान टी शर्ट और शॉर्ट्स में थे। वहीं, राहा ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।
बालों से खेलती नजर आईं राहा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्यूट सी राहा अपने कर्ली बालों से खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस स्टार किड के एक्सप्रेशन देख फैंस को ऐसा लगा, जैसे राहा को अभी कैमरा फ्रेंडली होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
राहा कपूर का कुल लुक वायरल
वीडियो में अयान मुखर्जी को कैजुअल ब्लू टी और वाइट शॉर्ट्स में देखा जा सकता है जबकि नन्ही राहा प्रिंटेड पायजामा सेट में बहुत प्यारी लग रही थी। जब वे कार की ओर वापस जा रहे थे तब राहा के हाथ में नाश्ते का पैकट भी दिखाई दिया। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान अपनी बेटी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया था, जिस के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं।
अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अयान मुखर्जी ने अब तक तीन फिल्में निर्देशित की ‘वेक अप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई दिए थे। अब वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन की शूटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में हो रही है और सेट से जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं।



