Home Blog ग्राम व्यासकोंगेरा में 05 सितंबर को जनसमस्या निवारण शिविर

ग्राम व्यासकोंगेरा में 05 सितंबर को जनसमस्या निवारण शिविर

0

Public problem resolution camp in village Vyaskongera on 5th September

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 05 सितंबर को कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत व्यासकोंगेरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर पंचायत भवन व्यासकोंगेरा में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें अंजनी, पुसावण्ड, पुसवाड़ा, पटौद, बेवरती, दसपुर,मोहपुर, आतुरगांव, सिंगारभाट, कोदाभाट, कुलगांव, गढ़पिछवाड़ी, मर्दापोटी, इच्छापुर, मनकेशरी और ईरादाह के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here