Congress dominates in Gharghoda, Amit Tripathi becomes Nagar Panchayat Vice President, three BJP voters cross-voted
घरघोड़ा – घरघोड़ा में आज हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक
पलटवार फिर देखने को मिला जिसमे बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी, घरघोड़ा में अध्यक्ष चुनाव के बाद सभी ने अपनी अपनी रणनीति बनानी चालू कर दी थी, जो आज परिणाम में देखने मिला जिसमे कांग्रेस से अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है
जहाँ बीजेपी पूर्ण बहुमत से थी जिसमे बीजेपी के 9 पार्षद, कांग्रेस के 4, निर्दलीय के 2, वही अध्यक्ष के 1 वोट जिसे कुल मिलाकर 16 वोट रहे जिसमे बहुमत के लिए 9 वोट की आवश्यकता थी परंतु कांग्रेस के मार्गदर्शन में पूरा पासा पलट गया फिर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अमित त्रिपाठी के साथ बहुमत साबित करते हुए 9 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी, इस जीत में कांग्रेस से चार, निर्दलीय के दो और बीजेपी के तीन वोट अमित को मिले जिससे राजनीतिक पंडित हैरान हुए और कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया
इससे पूर्व भी बीजेपी को अध्यक्ष सीट में हार करना पड़ा था, जबकि घरघोड़ा रायगढ़ सांसद और जिला बीजेपी अध्यक्ष का गढ़ था ।
अमित त्रिपाठी एनएसयूआई छात्र राजनीति से निकलकर घरघोड़ा के एक कथित कद्दावर नेता को पार्षद चुनाव में हरवाकर अपना लोहा मनवा फिर बहुमत न होने के बावजूद भी कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर कांग्रेस की साख बचाई
अमित के साथ विधायक लालजीत के मार्गदर्शन में महेंद्र चौधरी, शिव शर्मा, उस्मान बेग और सभी ने ताना बाना बुन इस जीत को कांग्रेस और अमित के लिए आसान बना दिया
अमित को बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है





