Home धर्म जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़िए अपना राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़िए अपना राशिफल

0

मेष राशि : जीवन में अत्यंत कोलाहल रहेगा और तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मानसिक रूप से खुद को प्रबल रखें ताकि आपको दिक्कतें सहने मैं कोई तकलीफ ना हो। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा।

वृष राशि : पारिवारिक मामलों को बहुत कुशलता पूर्वक हल करेंगे। आपकी महत्व आकांक्षाएं पूर्ण होगी। शादी विवाह के संस्कार में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा।

Ro.No - 13759/40

मिथुन राशि : कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। व्यापार में फायदे के योग हैं। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : बिना वजह मन में उलझन रहेगी और मन व्यथित रहेगा। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों में शांत रहे तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएं और दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता में बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा।

सिंह राशि : आलस्य का त्याग करें वरना दिन बहुत ही बेकार जा सकता है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी में अधिकारियों से संबंध बनाकर के रखें वरना प्रॉब्लम आएगी।

कन्या राशि : जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी तथा परिवार में माहौल सही रहेगा अतः खुशी से सबसे बात करें। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि : सेहत में सुधार के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करें। महिलाओं से बात करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लें तो ऊर्जा मे वृद्धि रहेगी।

वृश्चिक राशि : पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा बनेगा। आज लंबी यात्रा के योग है। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन मैं शांत रहे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि : शिक्षण कार्य करने वालों को निराशा मिल सकती है। रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर राशि : आज का दिन सकारात्मक विचार कर सकते हैं.. प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि : दृष्टिकोण में बदलाव बहुत जरूरी है अन्यथा अलसी का वास रहेगा..आपके मन को आज अच्छा महसूस होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्द बाजी से बचें। मंगल बीज मंत्र का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि : विद्यार्थियों और शिक्षण कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने दूर के रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है इसलिए अच्छे से मेहनत करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here