A special village meeting was held in Jamgaon for those who had converted to Islam. Efforts were made to convince the families, and if they did not agree, a decision was taken to socially boycott them.
कांकेर। जनपद पंचायत नरहरपुर के ग्राम पंचायत जामगांव में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष हरिचंद्र कुंवर ने की। कार्यक्रम” प्रारंभ होने से महात्मा गांधी, के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई और उनके आदर्शों को नमन करते हुए बैठक का शुभारंभ किया गया।
ग्राम सभा में आदिवासी” सर्व समाज” उपाध्यक्ष रामचंद मंडावी एवं कंवल सिंह नाग ने धर्मांतरण के विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि गांव में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को अपने मूल धर्म और परंपराओं में वापस लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस दौरान ग्रामवासियों से अपील की गई कि समाज की एकता और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें।
धर्मांतरण परिवारों से हुई बातचीत ग्राम सभा के दौरान धर्मांतरण कर चुके परिवारों को विशेष रूप से बुलाकर उनसे चर्चा की गई। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया कि वे अपने देवी-देवताओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति को अपनाएं और गांव की परंपराओं से जुड़े रहें किंतु धर्मांतरण कर चुके लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ।
वे ईसाई धर्म को मानते रहेंगे उनके इस निर्णय के बाद ग्रामवासियों ने आपसी सहमति से यह कहा कि जो परिवार गांव की संस्कृति और रीति-रिवाजों को नहीं मानते, उनके पास कोई काम करने नहीं जाएगा और न ही उन्हें गांव के सामूहिक कार्यों में बुलाया जाएगा।
सरपंच और सर्व समाज उपाध्यक्ष रामचंद मंडावी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच भगवंती उईके एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम सभा में गांव की सामाजिक एकता, परंपराओं की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने पर जोर दिया गया।
ग्रामवासियों ने एक स्वर में कहा कि समाज को मजबूत और संगठित बनाए रखने के लिए अपने धर्म, संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था बनाए रखना आवश्यक है।



