Home कांकेर जिले के 14 बंधक मजदूरों को तमिलनाडु से लाया गया वापस

जिले के 14 बंधक मजदूरों को तमिलनाडु से लाया गया वापस

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार श्रम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के 14 बंधक मजदूरों को तमिलनाडु से वापस लाकर और मजदूरी राशि का भुगतान कराया गया। कलेक्टर श्री सिंह को कांकेर जिले के तहसील अंतागढ़ सरईपारा, फुलपाड़ निवासी श्री संतुराम गावड़े द्वारा अपनी पुत्री को एस.एम.आर. फ्लाईएश ब्रिक्स, जुनजुपल्ली, बिलान्कुप्पम, जिला कृष्णागिरी तमिलनाडु में बंधक बनाने की शिकायत मिलने पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को लाने हेतु रेस्क्यू दल का गठन किया गया।
गौरतलब है कि बंधक मजदूरों को तमिलनाडु में पिछले 3 महीनों से बंधक बनाकर मजदूरों से बिना मजदूरी दिए काम कराया जा रहा था। उक्त संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा संज्ञान में लिया गया और टीम गठित कर 05 अप्रैल को तमिलनाडु जिला कृष्णागिरी से सभी श्रमिकों को 07 अप्रैल को कांकेर सकुशल पहुंचाया गया एवं बंधक श्रमिकों को जिला कलेक्टर को सकुशल वापसी के संबंध में अवगत कराया गया। बंधक श्रमिकों में कुल 30 श्रमिक को अवमुक्त कराया गया, जिसमें कांकेर जिले से 14, नारायणपुर जिले 10 और कोण्डागांव जिले से 06 श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उनके परिवारजनों को सकुशल सौंपा गया। उक्त कार्यवाही में श्रम निरीक्षक श्री टी.पी. तिवारी एवं श्रम उप निरीक्षक श्री विवेक साव का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here