📍 पुलिस अधीक्षक कार्यालय
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ. ग.)
📅 दिनांक – 09/05/2026
🟥 मानव तस्करी की आशंका पर पुलिस की त्वरित जांच, झारखंड में रोजगार हेतु स्वेच्छा से गई थीं सभी युवतियां।
🟩सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में दुर्गकोंदल क्षेत्र की 35 लड़कियों को बंधक बनाकर झारखंड ले जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में जिला पुलिस कांकेर द्वारा तत्काल गंभीरता से जांच एवं सत्यापन कार्यवाही की गई।
🟩स्थानीय पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें पाया गया कि कांकेर जिले की 19 एवं धमतरी जिले की 01 युवती जिला गढ़वा (झारखंड) में रोजगार हेतु गई हैं। सभी युवतियां बालिग हैं एवं अपने परिवारजनों को सूचना देकर स्वयं की इच्छा से कार्य करने गई हैं।
🟩प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पिछले लगभग 08 माह के दौरान उक्त युवतियां अलग-अलग समय में झारखंड गई थीं तथा वहां “रॉयल हेल्थ इंडिया” कंपनी में ऑनलाइन सेल्स पर्सन के रूप में कार्यरत हैं।
🟩जिस युवती द्वारा वीडियो वायरल किया गया, उसका नाम विद्या भारती उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गकोंदल क्षेत्र है, जो लगभग 02 दिवस पूर्व अपनी सहेली के संपर्क में आकर कार्य करने झारखंड गई थी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवती एवं उसके परिवारजनों का संपर्क कराया गया तथा परिजनों को युवती से मिलवा दिया गया है। युवती को सकुशल वापस कांकेर लाया जा रहा है।
🟩जांच के दौरान मानव तस्करी अथवा बंधक बनाकर ले जाने जैसी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। अतः मानव तस्करी संबंधी प्रसारित खबरें भ्रामक एवं तथ्यहीन पाई गई हैं।
🟩कांकेर पुलिस आमजन एवं मीडिया से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।किसी भी संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराध संबंधी सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



