Home Blog डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में राष्ट्रीय खेल...

डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

0

National Sports Day was celebrated in D.A.V. Chief Minister Public School, Ved Parasada Masturi

मस्तूरी।डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय परिसर में रस्साकस्सी, कोन बैलेंस, बॉल पासिंग तथा रिले रेस जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद जी के योगदान से अवगत कराते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विद्यालय परिवार खेल भावना को सदैव जीवित रखेगा और विद्यार्थियों को खेलकूद में निरंतर भागीदारी हेतु प्रेरित करता रहेगा।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here