Home Blog नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन कांकेर में 23...

नक्सल पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन कांकेर में 23 अप्रैल को

0

Camp to provide benefits of Naxal rehabilitation policy organised in Kanker on 23rd April

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 अप्रैल 2025/ नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत जिले में निवासरत माओवादी पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालयों में कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार 23 अप्रैल को कांकेर शहर के न्यू कम्युनिटी हॉल में पहली शिविर सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला स्तर के अधिकारियों को उक्त शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और शासन की योजनाओं से प्रभावित परिवारों को शत प्रतिशत सैचुरेट करने हेतु निर्देशित किया है।
इसी प्रकार आगामी 25 अप्रैल को भानुप्रतापपुर के पीएमश्री विद्यालय परिसर में, 28 अप्रैल को तहसील कार्यालय पखांजूर में और 30 अप्रैल को अंतागढ़ के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 बजे से कैम्प आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों में संचालित 36 प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रभावित परिवारों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Ro.No - 13759/40

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here