Home Blog नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत मतदान केन्द्रो के युक्त युक्तिकरण हेतु राजनैतिक...

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत मतदान केन्द्रो के युक्त युक्तिकरण हेतु राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित

0

Meeting of political parties held for rationalization of urban body and three-tier panchayat polling centers

नारायणपुर- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बिपिन मांझी की अध्यक्षता में मतदान केन्द्र के युक्ति युक्तकरण हेतु बैठक आयोजित किया गया| उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अवगत कराते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन कराए जाएंगे| जिसके लिए पूर्ण तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्ति युक्तिकरण संबंधी कार्य पूर्ण किए जाएंगे तथा मतदाता सूची का भी पुनरीक्षित करण किया जाएगा | मतदाता सूची में नाम जोड़ने और वार्ड से नाम परिवर्तन करने के लिए 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा | राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा मतदान केंन्द्रो को युक्ति युक्तकरण करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा किया गया| इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मेश्राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय राय, शब्बीर बड़गुजर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सुरेश कुमार, जेसीसीजे से केपी सागर, एसडीएम वासु जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, निर्वाचन प्रोग्रामर हेमंत देवांगन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here