Home Blog पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, घेराबंदी कर अवैध शराब...

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, घेराबंदी कर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

0

एमसीबी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशानुसार सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खोगापानी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित शराब एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित घुटरी टोला नाका पर खोगापानी चौकी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की स्कूटी में शराब की तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 15 नग गोवा व्हिस्की एवं 24 नग बीयर केन बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जप्त कर लिया।

Ro.No - 13759/40

पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल जायसवाल उर्फ आलोक (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय श्यामलाल जायसवाल, निवासी चनवारीडांड जिला एमसीबी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में खोगापानी चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक शंभू यादव, आरक्षक वीरेंद्र गुप्ता, कृष्णा दास एवं सैनिक कमलेश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सतत कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here