Home Blog पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाला...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मिली जमानत

0

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उच्च न्यायालय बिलासपुर के जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाया है। फिलहाल, उन्हें ईओडब्ल्यू और ईडी मामले में जमानत मिली है। अन्य मामलों में जांच जारी है।

3200 करोड़ का शराब घोटाला- ईडी

ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 3200 करोड़ के घोटाले का दावा किया है. इस स्कैम की अभी जांच चल रही है. ईडी की शराब घोटाले को लेकर जांच में कई अहम खुलासे भी हुए हैं. इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, मुख्यमंत्री की पूर्व उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ ही व्यवसायी अनवर ढेबर, सहित कई अन्य आईएएस पदाधिकारी भी इसमें शामिल है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लगभग 20 करोड़ रुपए चैतन्य बघेल द्वारा लिया गया और उनकी भूमिका को देखते हुए 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने की गिरफ्तार किया था और उस समय से चैतन्य बघेल जेल में बंद थे.

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here