Home Blog प्रधानमंत्री जनमन योजना का बड़ा असर,भरतपुर ब्लॉक को 38 नई सड़कों की...

प्रधानमंत्री जनमन योजना का बड़ा असर,भरतपुर ब्लॉक को 38 नई सड़कों की सौगात — विधायक रेणुका सिंह के प्रयास लाए रंग

0

The Prime Minister’s Janaman Yojana has had a significant impact, with 38 new roads being awarded to the Bharatpur block – MLA Renuka Singh’s efforts have paid off.

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी /प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर ऐतिहासिक पहल हुई है। माननीय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के अथक प्रयासों से कुल 38 नई सड़कों की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी गति मिलेगी।

Ro.No - 13759/40

कुल निवेश और दूरी

इन 38 सड़कों पर लगभग ₹1 अरब 52 करोड़ 26 लाख (लगभग 152.26 करोड़ रुपये) खर्च होंगे।
कुल दूरी: 203.87 किमी


माननीय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा,

> “प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत भरतपुर ब्लॉक को बड़ी सौगात मिली है। हमारा संकल्प है कि गांव-गांव तक पक्की और गुणवत्तापूर्ण सड़कें पहुँचे। ये सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं बल्कि विकास के मार्ग हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के सहयोग से यह संभव हुआ है। इन योजनाओं की समय-सीमा और गुणवत्ता की निगरानी मैं स्वयं करूँगी।”

जनता की प्रतिक्रिया

ग्रामवासियों ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि अब गांव-गांव में सड़कें बनने से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक ले जा सकेंगे और बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने में सुविधा होगी।


स्वीकृत 38 सड़कों का विवरण (क्रमांक, दूरी व लागत सहित)

1. मेन रोड कुदरा से बहुरियापारा तक 1.50 किमी, लागत ₹80 लाख।
2. मेन रोड से बंधिया पारा कुदरा तक 2.80 किमी, लागत ₹1 करोड़ 78 लाख।
3. पटपरटोला से बचहापारा होते हुए घटई तक 5.63 किमी, लागत ₹3 करोड़ 15 लाख।
4. PMGSY रोड जोलगी से बैगापारा तक 3.40 किमी, लागत ₹1 करोड़ 72 लाख।
5. हररी PMGSY रोड से सतहर पारा तक 1.03 किमी, लागत ₹1 करोड़ 08 लाख।
6. PMGSY भँवरखोह–खालेपारा–धोबाताल तक 7.55 किमी, लागत ₹5 करोड़ 08 लाख।
7. PMGSY रोड से पटेलपारा तक 2.00 किमी, लागत ₹1 करोड़ 20 लाख।
8. PMGSY बरहोरी से सरपंच टोला तक 2.00 किमी, लागत ₹1 करोड़ 39 लाख।
9. PMGSY रोड मेहन्दौली–छुलिहा–सतकियारी–बेला तक 7.00 किमी, लागत ₹4 करोड़ 73 लाख।
10. मंटोलिया से झालापारा सुतारी तक 7.00 किमी, लागत ₹5 करोड़ 43 लाख।
11. खमरौध से जुइली (परेवाडोल) तक 8.00 किमी, लागत ₹4 करोड़ 31 लाख।
12. भँवरखोह से खालेपारा होते हुए धोबाताल तक 2.00 किमी, लागत ₹1 करोड़ 40 लाख।
13. ओहनिया से पटेलपारा तक 4.70 किमी, लागत ₹2 करोड़ 51 लाख।
14. तिलौली स्कूल पारा से झिरियाटोला तक 2.00 किमी, लागत ₹1 करोड़ 75 लाख।
15. चुटकी से पटेलपारा तक 1.60 किमी, लागत ₹82 लाख।
16. पडरी से स्कूल पारा तक 1.00 किमी, लागत ₹43 लाख।
17. पडरी से पटेलपारा बेलगांव तक 10.00 किमी, लागत ₹5 करोड़ 86 लाख।
18. माड़ीसरई उचेहरापारा–कर्री तक 5.50 किमी, लागत ₹3 करोड़ 27 लाख।
19. मेन रोड से जरडोल से पतवाही तक 2.50 किमी, लागत ₹1 करोड़ 41 लाख।
20. घुघरी से बड़वाही–बैगापारा तक 6.80 किमी, लागत ₹3 करोड़ 77 लाख।
21. आरा से मांझी पारा–नवाटोला तक 3.50 किमी, लागत ₹2 करोड़ 43 लाख।
22. पड़ौली से उदकी बर्जली पारा तक 5.60 किमी, लागत ₹2 करोड़ 97 लाख।
23. मैनपुर स्कूलपारा से करवा तक 3.90 किमी, लागत ₹2 करोड़ 34 लाख।
24. देवगढ़ से सररपारा तक 5.30 किमी, लागत ₹2 करोड़ 77 लाख।
25. पटपरटोला से बोदरी टोला तक 2.00 किमी, लागत ₹1 करोड़ 57 लाख।
26. कुँवारपुर से गांजर मेन रोड तक 12.50 किमी, लागत ₹6 करोड़ 40 लाख।
27. मेन रोड चूल से कुदरा पा तक 15.60 किमी, लागत ₹12 करोड़।
28. बघेल से ढाब–तुमाड़ी–रुसनी–जमुनिहा तक 28.00 किमी, लागत ₹19 करोड़।
29. नगरी से रामगढ़ बाजार तक 9.00 किमी, लागत ₹5 करोड़ 18 लाख।
30. PMGSY रोड से पतेरिया पारा–ककलेड़ी तक 1.50 किमी, लागत ₹86 लाख।
31. PMGSY रोड जकीरा पारा से MP बॉर्डर तक 3.40 किमी, लागत ₹2 करोड़ 19 लाख।
32. स्कूलपारा से मेन रोड तक 1.60 किमी, लागत ₹91 लाख।
33. टिकुरी टोला से मांझे पारा तक 1.70 किमी, लागत ₹1 करोड़ 16 लाख।
34. रेद से बैगापारा रामपुर तक 2.50 किमी, लागत ₹1 करोड़ 64 लाख।
35. मेन रोड से मुड़ा पारा जनुवा तक 1.75 किमी, लागत ₹1 करोड़ 18 लाख।
36. PWD रोड बरेल से पटेल पारा बनास तक 7.00 किमी, लागत ₹3 करोड़ 63 लाख।
37. मेन रोड से पंडो पारा तक 5.80 किमी, लागत ₹3 करोड़ 84 लाख।
38. मेन रोड से डंगौरा तक 2.20 किमी, लागत ₹1 करोड़ 21 लाख।

यह सभी सड़कें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत हुई हैं। इनके निर्माण से भरतपुर ब्लॉक के लगभग सभी प्रमुख ग्रामीण अंचल शहरों से जुड़ेंगे। आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा, व्यापारिक उन्नति और सामाजिक-आर्थिक विकास का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here