BJP city board Kanker distributed fruits and water to the Kanwariyas
कांकेर । शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड मंदिर समिति के व्दारा आज सरंगपाल महानदी के त्रिवेणी संगम से कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में सरंगपाल महानदी नदी से जल लेकर सरंगपाल शिव मंदिर में विधायक आशाराम नेताम द्वारा पूजा अर्चना कर कांवड़ यात्रा निकाली गई जो ऊपर नीचे रोड शिव मंदिर तक बच्चे, महिला, पुरूष कांवड़ लेकर निकले जिनका स्वागत रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोगों ने व अलग-अलग संगठनों किया वही गायत्री मंदिर के पास अन्नपूर्णा पारा कांकेर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर व्दारा फल एवं जल वितरण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री महेश जैन, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, मंडल महामंत्री गिरधर यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रमशीला साहू, पार्षद मीना उके, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, टिकेंद्र दुग्गा, ईश्वर कावड़े, उत्तम जैन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



