Home Blog भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

0

बीजापुर @ सांस्कृतिक भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सीपीआई के वरिष्ठ नेता और संयुक्त खदान मजदूर संघ के नेता कामरेड राजेश संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नए जिला परिषद का गठन

Ro.No - 13759/40

सम्मेलन में 15 सदस्यों का जिला परिषद गठित किया गया, जिसमें कमलेश झाड़ी को जिला सचिव, राजू तेलाम और कोवाराम हेमला को सह सचिव, और नागेश पोरटेक को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला परिषद के सदस्य जिला परिषद में पी लक्ष्मी नारायण, आयतु तेलाम, नेहाल झाड़ी, इशांतराव, बाबूलाल कुड़ियांम, जेम्स कुड़ियांम, बुधराम वाचम, सिमरे तेलाम, नूतन, पार्वती शकनी, और संजना हेमला शामिल हैं। सम्मेलन में शोषण, अत्याचार, अन्याय, जल जंगल ज़मीन खनिज संसाधनों की लूट, और बढ़ते आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया गया। नए जिला परिषद ने आने वाले दिनों में नई ऊर्जा और जोश के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में सीपीआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कामरेड त्रिशिया झाड़ी, कामरेड मंगल राम कश्यप, और कामरेड रामराज मौर्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here