Home Blog युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु “बस्तर ओलंपिक 2025” का होगा भव्य...

युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु “बस्तर ओलंपिक 2025” का होगा भव्य आयोजन

0

To connect the youth with the mainstream, a grand event of “Bastar Olympics 2025” will be organised.

प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक सम्पन्न होगा

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अक्टूबर 2025/ बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से “बस्तर ओलंपिक 2025” खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी. लम्बी कूद, उंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4ग्100 मी. रिले रेस), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला हॉकी एवं वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिता की आयोजित की जाएगा। प्रतियोगिता में दो वर्ग होंगे जूनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष बालक-बालिका और सीनियर वर्ग महिला-पुरुष जिसमें आयु सीमा नहीं रखी गई है। विकासखंड स्तर से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर की बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर के मध्य संपन्न किया जाएगा। आयोजन के पश्चात् दो दिवस के भीतर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों के पंजीयन फॉर्म, प्रतिभागियों की सूची, अंक विवरण तथा संबंधित अभिलेख जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, इण्डोर स्टेडियम कांकेर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here