On the names of Atishi and Saurabh Bhardwaj being mentioned in the Rouse Avenue court, the AAP leader said, ‘This is absolutely possible. ED took my and Saurabh Bhardwaj’s name in the court.
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी नीत केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की तरफ से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी में शामिल नहीं होने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया ईडी अब उनके साथ-साथ सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जाएगा.
आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया, ‘बीजेपी ने मेरे एक बहुत व्यक्तिगत करीबी के माध्यम से मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया. मुझे कहा गया कि या तो मैं बीजेपी ज्वाइन करके अपना पॉलिटिकल करियर बना लूं, नहीं तो एक महीने में ED द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने ये उम्मीद की थी कि केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के आप टूट जाएगी. आप की सभी सीनियर लीडरशिप जेल में है. लेकिन रामलीला मैदान की रैली के बाद अब बीजेपी को लगता है कि आप के चार टॉप लीडर्स को गिरफ्तार करना काफी नहीं था. अब उनके बाद चार बड़े नेताओं मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को जेल में डाला जाएगा.’
वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट में कल आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिए जाने पर AAP नेता ने कहा, ‘ये बिल्कुल संभव है. ED ने जो मेरा और सौरभ भारद्वाज जी का नाम कोर्ट में लिया, वह ऐसे आधार पर लिया जो डेढ़ साल से मौजूद हैं. यह बयान CBI की चार्जशीट में पहले से मौजूद है. अब बीजेपी को लग रहा है कि टॉप चार नेताओं के जेल में होने के बावजूद आप मजबूती के साथ अभी भी जमीन पर लड़ रही है, तो इन्हें तोड़ना होगा.’
दिल्ल की मंत्री ने आगे कहा कि पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार करके जेल में डाला. सत्येंद्र जैन मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं. अब बीजेपी का यह इरादा है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने वाले हैं. वह मुझे गिरफ्तार करेंगे सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे. उनको लगता था अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट कर बिखर जाएगी
आतिशी ने आगे कहा कि लेकिन रविवार की रामलीला मैदान की रैली के बाद अब बीजेपी को लगता है कि आम आदमी पार्टी के टॉप 4 लीडर को गिरफ्तार करना काफी नहीं था अब आने वाले समय में अगले बड़े चार नेताओं को जेल में डाला जाएगा
मुझे बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरे घर पर और मेरे रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर रेड होगी. हम अरविंद केजरीवाल की सिपाही हैं बीजेपी की धमकी से डरने वाले नहीं है
अरविंद केजरीवाल ने कही थी ये बात
दरअसल दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है. सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की ईडी हिरासत बढ़ाई है. ईडी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने इस केस में अपने दो मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है. कोर्ट में जब ईडी ने इस बारे में जानकारी दी, तो अरविंद केजरीवाल ने इसपर सहमति जताई.



