Vedanta-Pawar Industrial Accident: A Grave Case of “Corporate Criminal Negligence”—Those Responsible, Including the Chairman, Must Be Arrested — Deepak Dubey
एमसीबी/खोगापानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक रेणुका सिंह द्वारा क्षेत्र में सतत जनसंपर्क एवं सेवा कार्यों का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क अभियान के तहत लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर वे आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही हैं। इसी सक्रिय पहल का परिणाम है कि विधायक जनसंपर्क निधि के माध्यम से जरूरतमंदों को समय-समय पर सहायता मिल रही है।
इसी कड़ी में नगर पंचायत खोगापानी के वार्ड क्रमांक 09 स्थित मोरया पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में 23 पात्र हितग्राहियों को विधायक जनसंपर्क निधि से स्वीकृत राशि का चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा विधायक रेणुका सिंह की अनुशंसा पर यह राशि लाभार्थियों को प्रदान की गई। चेक प्राप्त करते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक साफ दिखाई दी।
विधायक रेणुका सिंह द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मातृ शक्ति को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास सराहनीय हैं, जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा हसदेव मंडल के महामंत्री भगवान दास, जितेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद इरशाद अहमद, पार्षद जितेंद्र गुप्ता, मोहन मिश्रा, नोवेल सिंह, बालमुकुंद, अनिल बर्मन, गोपाल दास, राय सिंह, चंदन सिंह, अजीत बड़ात्या, रामरतन चौधरी, शिवलाल चौधरी सहित महिला मोर्चा से माही सेन एवं शमा खान उपस्थित रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं उनके परिजन भी इस अवसर के साक्षी बने।
इस दौरान हितग्राहियों ने विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे उनकी आर्थिक परेशानियों को काफी हद तक राहत मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी विधायक के जनहितकारी प्रयासों की सराहना की।



