Refusal to give jobs to married women, Labor Ministry sought a report, Foxconn surrounded by controversies gave clarification, also disclosed the number of women employees in the company
नई दिल्ली। भारत में एप्पल के आईफोन (Apple iPhone) असेंबली प्लांट का संचालन फॉक्सकॉन (Foxconn) करती है। अब यह कंपनी विवादों में घिर चुकी है। कंपनी पर आरोप लगाया कि वह विवाहित महिलाओं को नौकरी नहीं देती है। इस आरोप को लेकर कंपनी ने सफाई पेश की।
फॉक्सकॉन ने सरकार को सूचित किया है कि उसके नए कर्मचारियों में से 25 फीसदी विवाहित महिलाएं हैं। कंपनी ने उनकी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखा है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि वह लिंग या धर्म को लेकर कोई भेदभाव नहीं करता है।
Foxconn ने दी सफाई
Foxconn ने सरकार को बताया कि उनकी हाइरिंग पॉलिसी में ऐसा कोई शर्त नहीं हैं कि विवाहित महिला को हायर नहीं किया जाएगा। कंपनी ने बोला यह उन लोगों ने दावा किया होगा जिनकों काम पर नहीं रखा गया है। कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहां कि इस तरह की रिपोर्ट्स भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बदनाम करती है।
फॉक्सकॉन ने स्पष्ट किया था कि उसके नवीनतम नियुक्तियों में से 25 प्रतिशत विवाहित महिलाएं हैं। इसका मतलब यह है कि कंपनी में कुल महिलाओं में से लगभग एक तिहाई विवाहित हैं।
वर्तमान में फॉक्सकॉन फैक्ट्री में लगभग 70 फीसदी महिलाएं और 30 प्रतिशत पुरुष हैं। आपको बता दें कि देश में महिला रोजगार के लिए यह सबसे बड़ी फैक्ट्री है। इस प्लांट में लगभग 45,000 श्रमिक हैं।
एक्शन में आई सरकार
फॉक्सकॉन पर आरोप लगने के बाद सरकार एक्शन में आई। श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने बुधवार तमिलनाडु श्रम विभाग (Tamil Nadu Labour Department) से रिपोर्ट मांगी है।
मंत्रालय ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन इंडिया ऐप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं दे रहा है। इस मुद्दे पर जल्द से जल्द तमिलनाडु श्रम विभाग को रिपोर्ट देनी होगी।
शादीशुदा महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरी
तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन कंपनी का है, जो भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। बताया गया कि Foxconn ने कई महिलाओं को सिर्फ इसलिए नौकरी देने से मना कर दिया क्योंकि वो विवाहित हैं। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं श्रम मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है” और संघीय प्राधिकरण, क्षेत्रीय मुख्य श्रम आयुक्त से भी “तथ्यात्मक रिपोर्ट” उपलब्ध कराने को कहा है।
श्रम मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
श्रम मंत्रालय ने कहा कि समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 (Equal Remuneration Act 1976) रोजगार में पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव को रोकता है। श्रम मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि फॉक्सकॉन द्वारा विवाहित महिलाओं को दूर रखने के आरोप की पुष्टि के लिए एक रिपोर्ट मांगी गई है और समान वेतन कानून को लागू करने के लिए राज्य सरकार उपयुक्त अथॉरिटी है।
फॉक्सकॉन का कुल निवेश $2.7 बिलियन
दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक, ऐप्पल भारत को एक वैकल्पिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देखती है क्योंकि यह अपनी व्यापक सप्लाई चैन को चीन से बाहर शिफ्ट कर रही है। फॉक्सकॉन, जिसने 2019 में अपना प्लांट स्थापित किया था, ने अपने भारत के प्लांट में भारी निवेश किया है। टेक फर्म भारत में अपने इन्वेस्टमेंट और ऑपरेशन को बढ़ा रही है। दिसंबर 2023 में, ताइवान स्थित टेक दिग्गज को ऐप्पल प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए एक अन्य प्लांट में $1 बिलियन अतिरिक्त धन निवेश करने की मंजूरी मिली। इसके साथ, नए प्लांट में फॉक्सकॉन का कुल निवेश लगभग $2.7 बिलियन तक पहुंचने वाला है।



