Home Blog व्यापारी की कार से 22 लाख नकद फोन को भी जब्त कर...

व्यापारी की कार से 22 लाख नकद फोन को भी जब्त कर लिया

0

22 lakh cash in phone also seized from businessman’s car

पुलिस ने 22 लाख रुपए के संबंध में कागजात और फोन के बिल मांगे तो मोबाइल व्यापारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। डीसीपी के मुताबिक मोबाइल व्यापारी और चालक की गाड़ी से मिली रकम और फोन को जब्त कर लिया है।
साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार रात हिंडन एयरफोर्स रोड पर चेकिंग के दौरान मोबाइल व्यापारी से 22 लख रुपए और 10 जब्त मिले। पूछताछ में व्यापारी और चालक दोनों ही पुलिस को नकदी व फोन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे। पुलिस ने नकदी और 10 फोन जब्त कर लिए हैं।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि साहिबाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी टीम के साथ हिंडन एयर फोर्स के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगने की वजह से वाहनों में शराब और नगदी ले जाने की चेकिंग हो रही थी। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही टाटा पंच गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक लिया। गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार निवासी नजफगढ़ दिल्ली और चालक विनोद निवासी यमुनोत्री एनक्लेव नजफगढ़ दिल्ली से पूछताछ की गई जिसमें प्रवीण ने बताया कि वह मोबाइल व्यापारी है और दिल्ली करोलबाग में उसकी दुकान है। वह दोनों मोबाइल खरीदने के लिए दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों से 22 लाख रुपए के संबंध में कागजात और फोन के बिल मांगे तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीसीपी के मुताबिक मोबाइल व्यापारी और चालक की गाड़ी से मिली रकम और फोन को जब्त कर लिया है। दोनों से कागजात दिखाने के लिए कहा है।
उत्‍तर प्रदेश पुलिस बैरीकेड लगाकर कर जांच कर रही थी. उसी दौरान दिल्‍ली नंबर की टाटा पंच कार आयी. पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पहले कार चालक ने भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों के सामने बैरीकेड लगाने से कार रुक गयी. पुलिस ने जांच की तो अंदर 22,00,000 रुपये मिले. पुलिस ने जब कार सवारों से पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे यह साबित हो पाए कि रुपये उनका ही है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर रही है.
गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहन / व्यक्ति चेकिंग हिण्डन एयर फोर्स पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर की जा रही थी. जांच दौरान टाटा पंच कार नं. डीएल11 सीई 2508 रोका गया. कार सवारों ने पहले स्‍पीड बढ़ाई. लेकिन बैरीकेड सामने लगाने पर कार रुक गयी. उसमें दिल्‍ली सवार दो व्यक्ति परवीन कुमार और वाहन चालक विनोद थे. कार की जांच गयी तो उसमें 22,00,000 एक बैग में रखे थे.
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. जिससे साबित हो सके कि रुपया उनका ही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश्‍ कर रही है कि यह रुपया आखिरी किसका है और कहां भेजा जा रहा था. पुलिस फिलहाल आवययक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Ro.No - 13759/40

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here