Home Blog “संगीतमय सुंदर काण्ड एवं भजन संध्या संपन्न,,

“संगीतमय सुंदर काण्ड एवं भजन संध्या संपन्न,,

0

“Musical Sundar Kand and Bhajan Sandhya concluded,,

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार मां डिड़िनेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में राधे-राधे भजन ग्रुप मंगला-बिलासपुर द्वारा मां डिड़िनेश्वरी के 33 वां पुनर्स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शानदार संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ आयोजित था जिसमे राधे राधे भजन ग्रुप के आर के गुप्ता, शिव कौशिक, संजय शर्मा, राजकुमार पांडे, रमाकांत पांडे के साथ संगत किया ढोलक में पिंटू ने एवं ऑक्टोपैड में लक्की ने। रात्रि 8 बजे से सुंदर काण्ड पाठ पश्चात शुरू हुई भजनों की श्रृंखला जिसमें संजय शर्मा (मोटिवेशनल स्पीकर) की प्रस्तुति फूलों में सज रहे है, वृंदा विपिन बिहारी ने खूब तालियां बटोरी कार्यक्रम की शुरुआत राजेश गुप्ता (हारमोनियम) के गाये भजन श्रीमान्न नारायण नारायण हरि-हरि से हुई
उल्लेखनीय है कि सन 1991 में मां डिड़िनेश्वरी की मूर्ति को चोरों ने उठा लिया था जो एक माह पश्चात मैनपुरी उ. प्र. से बरामद हुई थी, उसके पश्चात 7 जून को मां का पुनर्स्थापना स्व. पं. टीका राम शास्त्री द्वारा शिव प्रताप साव (जूना बिलासपुर) के संयोजकत्व में संपन्न हुआ था। तब से पुनर्स्थपना दिवस मनाया जाता है।
सुंदर काण्ड पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति के बाद रात्रि 10 बजे से रामायण गायन का आयोजन वरिष्ठ रामायणी ठाकुर राज कुमार सिंह की मण्डली द्वारा किया गया जिसमे हारमोनियम में संगत किया अश्वनी वर्मा ने एवं लछनपुर से आए होनहार तबला वादक (एम.फिल. तबला वादन) चंद्रहास साहू ने खूब रंग जमाया। मां डिड़िनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के दुखित राम कैवर्त, रामहरि कैवर्त, महेश्वर कैवर्त, अनिल कैवर्त, संतोष कैवर्त एवं शैल राज कैवर्त ने सारी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। वही मुख श्रोताओं में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश पांडे, गीतकार शेष नारायण गुप्ता, एडवोकेट राजकिशोर पांडे, संजीव पांडे, राजेश पांडे, दिनेश पांडे, शिवम पांडे, एस. आर. मरावी, छोटू गुप्ता, महेंद्र यादव, जतन कुमार कैवर्त, चंदू कैवर्त, दिनेश वर्मा, किशोर कैवर्त, अमर कैवर्त,गायिका कमलेश्वरी वर्मा,
अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसादी भोजन ग्रहण किया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here