Home Blog सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 65 लाख रूपए...

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 65 लाख रूपए की स्वीकृति

0

Approval of Rs 65 lakh for construction works under MP Local Area Development Scheme

उत्तर बस्तर कांकेर 18 जुलाई 2025/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 65 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृति आदेश की अनुशंसा सांसद निधि पोर्टल ई-साक्षी के माध्यम से किए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत पी.व्ही.33 उदयनगर नवीन बाला के जमीन के पास पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, छोटेकापसी काली मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 05 लाख, कोयलीबेड़ा में बाजारपारा से नदी तक सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 04 लाख 93 हजार और पी.व्ही. 110 विकासपल्ली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 07 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के बड़ेपारा आंधेवाड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 06 लाख 84 हजार रूपए, अंतागढ़ के ग्राम पंचायत सुरेली के गोडरी में मोहले माता मंदिर के पास टीना शेड निर्माण हेतु 04 लाख 85 हजार, भानुप्रतापपुर के नारायणपुर में कक्ष निर्माण हेतु 4.927 रूपए, कांकेर के बारदेवरी में शीतला मंदिर बाजार चौक से पक्की सड़क मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 05 लाख, नरहरपुर अंतर्गत सरोना में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 04 लाख 87 हजार व ग्राम देवीनवागांव बाजार चौक के पास कक्ष निर्माण हेतु 04 लाख 87 हजार तथा चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोड़कावाही में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 07 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here