Home Blog सेवानिवृत कलेक्टर को परधान आदिवासी समाज ने सम्मानित कर भेंट किया स्मृति...

सेवानिवृत कलेक्टर को परधान आदिवासी समाज ने सम्मानित कर भेंट किया स्मृति चिन्ह

0

Pradhan tribal society honored the retired collector and presented him a memento

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- मिनी स्टेडियम में आयोजित विदाई समारोह में परधान आदिवासी समाज के अध्यक्ष कंडिक नारायण के नेतृत्व में समाज द्वारा कलेक्टर अनुराग पांडेय को आत्मीय विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सर्व समाज की ओर से मिनी स्टेडियम में सांस्कृतिक भवन स्थल में आयोजित कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुखों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में परधान समाज को आमंत्रित किया गया जिस पर समाज की ओर से जिले के कलेक्टर अनुराग पांडेय की सफलतम कार्यकाल के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे समाज की ओर से सम्मानित किया गया इस दौरान अपने संबोधन में कलेक्टर सर ने कहा की बीजापुर से भले ही रिटायर हो रहा हु मुझे यहां सेवा करने का बहुत कम समय मिला पर आप लोगों का सम्मान को मै नहीं भूल पाऊंगा मेरे सात यादें बनकर हमेशा रहेगा पहली बार ऐसा हुवा की सर्व समाज ने किसी प्रशासनिक सिविल सेवा से जुड़े जिले के अधिकारी को इस तरह रिटायरमेंट के पूर्व आत्मीय विदाई दिया गया । इस दौरान परधान समाज के अध्यक्ष कंडिक नारायण गोरला शंकर श्रवण सेंड्रा विश्वाश राव तोगर और विश्व प्रसिद्ध मधेड बाजा का टीम व अन्य सदस्य मौजूद थे

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here