Home Blog अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

An award ceremony was organized on the occasion of International Women’s Day

कांकेर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एंबीशन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का अभिनंदन किया गया। संस्थान ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर साक्षी मण्डावी एवं कुमारी प्रीति रावत को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।संस्थान के निदेशक ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना विकास अधूरा है। उन्होंने आगे कहा कि एंबीशन इंस्टीट्यूट महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here