Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई 22 जनवरी को मनाएगा भव्य दीपोत्सव

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई 22 जनवरी को मनाएगा भव्य दीपोत्सव

0

 

 

Ro.No - 13759/40

 

रायपुर । देश के हृदय स्थल मध्य भारत में स्थित श्रीरामचन्द्रजी के ननिहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लवकुश भगवान के वंशज “कुशवाहा -मौर्य समाज” अपने पूर्वज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन कर रहा है । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द़भूषण कुशवाहा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन एल मौर्य “प्रीतम” ने बताया कि सोमवार, 22 जनवरी को संध्या 5.00 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इस मौके पर महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों में अनिल सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रेम नारायण मौर्य , प्रदेश मीडिया प्रभारी , धिरेन्द़नाथ मौर्य प्रदेश सचिव, सुरेन्द्र कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिवंश वर्मा सहसचिव, अमरनाथ सिंह कुशवाहा -संभागीय अध्यक्ष रायपुर,सी वी वर्मा संभागीय सचिव रायपुर, रामचन्द्र सिंह प्रदेश संरक्षक के अलावा जिलों के जिला अध्यक्ष क़मशः हरिवंश सिंह -जिला दुर्ग, संतोष कुमार मौर्य-जिला खैरागढ़, रामकुमार वर्मा -जिला महासमुंद, नागेश्वर मौर्य -जिला धमतरी, ईपकेतु प्रसाद मेहता-जिला अंबिकापुर , संजय कुमार सिंह कुशवाहा-जिला रायगढ़,लिमेश्वर प़साद-जिला गौरेला-पेंड्रा -मरवाही तथा दुर्ग जिले के सचिव टी एन कुशवाहा “अंजन”आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रेम नारायण मौर्य ने कुशवाहा मौर्य वंशियों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की महती कृपा करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here