“Save Fuel” Pledge: BJP Mandal President Administers Oath After Cycling 6 km
मस्तूरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मिशन लाइफ – ईंधन बचत अभियान” को आगे बढ़ाते हुए भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने आज अपने निवास से सब्जी बाजार तक लगभग 6 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया।
इस साइकिल यात्रा में मंडल पदाधिकारी लोकनाथ बंजारे *दिलीप पांडे रवि सिह* भूरु केवट हिरा निर्मलकर, श्याम घोष अनिल सिंह, लोकेश सिंह रूपेश कुमार *राजेंद्र कुर्र सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बाजार पहुंचकर मंडल अध्यक्ष ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ईंधन बचत की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि “5 किलोमीटर तक की दूरी हम साइकिल से ही तय करेंगे। पेट्रोल-डीजल बचाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे।”
रंजीत ने कहा – “पीएम मोदी जी का मंत्र है ‘छोटी दूरी, साइकिल जरूरी’। अगर हर नागरिक सप्ताह में एक दिन भी साइकिल अपनाए तो करोड़ों लीटर ईंधन बचेगा। यह पैसा देश के विकास में लगेगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाकर जनता को ईंधन बचत के लिए जागरूक करें और खुद मिसाल पेश करें।



