📍 थाना – नरहरपुर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 28.04.2026
♦️नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा के प्रकरण में फरार आरोपियों संजीव कुमार और अभिषेक साहू को बदायूं उ. प्र. से किया गया गिरफ्तार।
🔷 घटना का विवरण
◽पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
◽इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
◽वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग ₹10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती ₹43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 BNS एवं 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और फरार आरोपियों की पता तलाश की गयी फरार आरोपियों का बदायूं उ. प्र. में होना पता चलने पर तत्काल थाना नरहरपुर और साइबर सेल कांकेर की टीम द्वारा बदायूं उ. प्र. जाकर मेहनत व सूझबुझ से आरोपियों के ठिकानों का पता कर आरोपी 1) संजीव कुमार पिता रज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी गिहार बस्ती मिरासराय बदायूं 2) अभिषेक साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन शिवपुरम बदायूं को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर नरहरपुर थाना लाकर मान. न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया।
1)संजीव कुमार पिता रज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी गिहार बस्ती मिरासराय बदायूं
2) अभिषेक साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन शिवपुरम बदायूं
📦 बरामदगी का विवरण
➡️03 बोरियों में कुल 67.380 किग्रा गांजा अनुमानित कीमत – ₹33,69,000
➡️क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344
अनुमानित कीमत – ₹10,00,000
कुल जुमला ₹ 43,69,000
➡️02 नग अतिरिक्त नंबर प्लेट UP14 DL4480
👮♂️ कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम,उप निरी प्रेम शंकर ठाकुर -चौकी दुधावा ,सउनि बुधारू राम मरकाम, आर डुमेश साहू, म आर पूर्णिमा शोरी, आर भूपेश नेताम साइबर सेल कांकेर ।
🟦कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
◽यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।




