Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर पाण्डेय ने किया जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

कलेक्टर पाण्डेय ने किया जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अन्तर्गत जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया। उक्त प्रयोगशाला जो कि 11 पैरामीटर में एनएबीएल सत्यापित है। कलेक्टर ने समस्त टेस्टिंग के पैरामीटर के विषय में जानकारी लेकर स्वयं की उपस्थिति में पीएच वैल्यू का परीक्षण कराया पैरामीटर का लैब कर्मचारियों द्वारा जल परीक्षण करके दिखाया गया। कलेक्टर ने परीक्षण रिर्पाेट, परीक्षण शुल्क की पंजी सहित आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए प्रयोगशाला के विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान केमिस्ट सपना मंडल, अजय कुमार देशमुख कोऑर्डिनेटर वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here