सरसीवा – गोपालपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के नए वितरण केंद्र (बिजली ऑफिस) का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल सरसीवा के किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में रामनाथ साहू, प्रहलाद साहू, श्री कुमार पटेल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बिजली विभाग की ओर से कनिष्ठ अभियंता विशाल कश्यप , रथ राम साहू व स्टाप के नेतृत्व में इस केंद्र का संचालन किया जाएगा। इस वितरण केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में बिजली से जुड़ी सेवाओं का प्रभावी प्रबंधन किया जाएगा।
यह केंद्र ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा, जहां निम्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—
बिजली आपूर्ति का सुचारू संचालन
लाइन मेंटेनेंस शिकायतों का त्वरित निवारण
स्थानीय लोगों के लिए यह सुविधा राहत भरी है, क्योंकि अब उन्हें बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सरकार की योजनाओं के तहत बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।



