Home Blog चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियो पर थाना कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियो पर थाना कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

0

📍थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला: उत्तर बस्तर कांकेर
📍 दिनांक 11.05.2026

♦️ चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद।

Ro.No - 13759/40

🟥गिरफ्तार आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः-
1. दिलीप वलेचा पिता स्व. सेउमल वलेचा उम्र 68 वर्ष निवासी अन्नापुर्णापारा कांकेर।
2. योगेश सोनी उर्फ बाबू सोनी पिता श्री सुखदेव सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी शीतलापारा कांकेर।
3. खिलेन्द्र देवागंन पिता श्री हरिशंकर देवागंन उम्र 43 वर्ष निवासी एम.जी.वार्ड कांकेर।
4. राहुल संचेती पिता रमेश कुमार संचेती उम्र 33 वर्ष निवासी हल्बा थाना नरहरपुर हाल संचेती ज्वेलर्स कांकेर।

🟥घटना का संक्षिप्त विवरणः-
◽प्रार्थिया शहनाज रिजवी पति रज्जाक मुसा उम्र 38 वर्ष निवासी महादेव वार्ड, कांकेर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र आकिब मुसा, जो कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है, मोहल्ले एवं आसपास के कुछ नशेड़ी युवकों के संपर्क में आ गया था। उक्त युवकों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर घूमने-फिरने एवं खर्च हेतु घर से चोरी करने के लिए प्रेरित किया गया।

◽जिसके बाद नाबालिग द्वारा पिछले लगभग दो माह के दौरान घर के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग 01 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान में सोने का झुमका, टाप्स, चैन लॉकेट, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नाक की फुल्ली तथा चांदी के पायल, बिछिया एवं अन्य आभूषण शामिल थे।

◽मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संलिप्त आरोपियों से चोरी गया माल बरामद किया गया, जिसमें –
🔹 आरोपी दिलीप वलेचा से 01 नग सोने की झुमकी कीमती लगभग ₹4,000/-
🔹 आरोपी योगेश सोनी उर्फ बाबू सोनी, खिलेन्द्र देवागंन एवं राहुल संचेती से चोरी गई 02 नग सोने की अंगूठियां कीमती लगभग ₹96,000/- बरामद की गई।

◽सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। मामले का मुख्य आरोपी दानिश अडवानी वर्तमान में फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

🟥 पुलिस टीम का विवरणः– उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आर. 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आर. 1471 रोशन राठौर, आर. 711 ईश्वर साहू

🟥कांकेर पुलिस की अपीलः– अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here