Home Blog डाक विभाग द्वारा जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला का किया गया...

डाक विभाग द्वारा जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला का किया गया आयोजन

0

कांकेर जिला मुख्यालय के कलेक्टर परिसर के कंपोजिंग बिल्डिंग स्थित सभा कक्ष में डाक विभाग के सर्वोच्च अधिकारी महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में डाक विभाग द्वारा जीडीएस सभा एवं क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया इसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर बैठे डाक कर्मियों की क्षमता सुदृढ़ करना है लेकिन आपको बता दें कि कांकेर हेड ऑफिस संभाग से पृथक होकर गठित कांकेर डाक संभाग को बने काफी समय व्यतीत हो चुका है कांकेर डाक संभाग के अंतर्गत 1 प्रधान डाकघर, 25 उप डाकघर एवं उनके अधीनस्थ 733 शाखा डाकघर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित हैं। इन डाकघरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं, वित्तीय सेवाएं, डाक बचत योजनाएं, आधार सेवाएं, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित अनेक सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जाती हैं लेकिन कांकेर डाक संभाग के गठन के पश्चात आज पर्यंत तक न तो संभागीय कार्यालय का समुचित संचालन प्रारंभ हो पाया है और न ही अधीक्षक डाकघर के पद पर नियमित पदस्थापना की गई है। वर्तमान में कांकेर डाक संभाग का अतिरिक्त प्रभार जगदलपुर अधीक्षक डाकघर के माध्यम से ही संचालित किया जा रहा है, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों में अत्यधिक विलंब एवं अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही है।

कांकेर मुख्यालय में नियमित अधिकारी एवं कार्यालयीन व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य हेतु जगदलपुर जाना पड़ता है, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की अनावश्यक हानि हो रही है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित डाक सेवाओं एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी प्रभावित हो रहा है। इसका प्रत्यक्ष दुष्प्रभाव आम नागरिकों एवं उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

Ro.No - 13759/40

विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों में डाक विभाग ही केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में कांकेर डाक संभाग में नियमित प्रशासनिक व्यवस्था का अभाव आमजन एवं कर्मचारियों दोनों के हितों के प्रतिकूल सिद्ध नहीं हो रहा है जिसे लेकर डाक विभाग के सर्वोच्च अधिकारी महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही डाक विभाग की कार्यालयीन व्यवस्था एवं अधीक्षक डाकघर के पद पर नियमित पदस्थापना करने की बात कही है।

 

बाइट:- जितेंद्र गुप्ता ( महानिदेशक डाक विभाग भारत सरकार )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here