Home छत्तीसगढ़ तेतला बस्ती का रोड लाखों खर्च होने के बाद भी ज्यो का...

तेतला बस्ती का रोड लाखों खर्च होने के बाद भी ज्यो का त्यों

0

पुसौर
ज्यादातर राहगीर एन एच रोड में जाने के लिये तहसील मुख्यालय पुसौर से महज 6 कि.मी. दुर तय कर ग्राम तेतला के बीच बस्ती से होकर जाते हैं जिसे पुर्व भुपेष सरकार द्वारा लगभग 20 वर्श बाद पुसौर से तेतला रोड का कायाकल्प किया गया है लेकिन जब राहगीर तेतला बस्ती पहुंचते हैं तो उनकी उफ निकल आती है जिसका मुख्य कारण हैं बस्ती में सुखें में भी लगातार बह रहा पानी और किचड। आपको बता दें तेतला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का ग्राम है और पुसौर से तेतला तक बने हुये रोड पूर्व विधायक प्रकाष नायक के अनुषंसा में तैयार होने की बात बताया जाता है वहीं तेतला बस्ती के उक्त किचड रोड को सरपंच सुरेन्द्र षबर के कार्यकाल में 10 लाख रूपये की लागत से बनाया गया था जो कुछ ही दिन ठीक रहा इसके बाद ज्यों का त्यों बना हुआ है। ज्ञात हो कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसमें आना जाना करते हैं इसमें सैकडों की संख्या में छात्र है जो पुसौर के स्कुलों में आते हैं जो कई बार उक्त कीचड और गंदे पानी का षिकार होने से स्कुल न जाकर वापस घर चले गये हैं जिसे प्रमुखता से कई बार षासन प्रषासन के जेहन में लाने की कोषिष की गई है। पुसौर से तेतला तक रोड बनने के बीच एक आस जगी थी कि तेतता बस्ती के रोड की भी काया कल्प होगा जो नहीं हुआ और अब सरकार भी बदल गई है। देखना है कि इस रोड के बारे में सरकार संज्ञान में लेती है अथवा क्षेत्रिय विधायक जो अपने विधानसभा के लोगों के हर दुख सुख में षामिल रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here