उत्तर बस्तर कांकेर 10 मई 2026- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों में उप निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 मई सोमवार को प्रातः 10.30 की जायेगी और इसी के साथ सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी 11 मई को किया जाएगा तथा इसी दिन से नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ हो जायेगा। नामनिर्देशन पत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 मई सोमवार को दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 मई गुरुवार के दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके तत्काल बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो नगरीय क्षेत्रों और त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न कराया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 08.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक और पंचायतों में मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नगरीय क्षेत्रों में मतगणना 04 जून को प्रातः 09.00 बजे से किया जाएगा तथा मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जायेगी और यदि आवश्यक हुआ तो विकास खण्ड मुख्यालय पर 02 जून मंगलवार को प्रातः 09.00 बजे से मतगणना किया जाएगा। पंच, सरपंच,जनपद पंचायत के मामले में विकास खण्ड स्तर पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 04 जून गुरुवार को प्रातः 09.00 से किया जाएगा।



