Home Blog नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत पखांजूर में विशेष शिविर का आयोजित...

नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत पखांजूर में विशेष शिविर का आयोजित 135 आवेदन प्राप्त हुए

0

Under the new Naxal rehabilitation policy-2025, 135 applications were received in a special camp organized in Pakhanjur

उतर बस्तर कांकेर 28 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत जिले में निवासरत माओवादी पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज पखांजूर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों से आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण नियमानुसार किए जाने हेतु संबंधित विभाग के उच्च कार्यालय को अग्रेषित किया गया।
शिविर में 135 नक्सल पीड़ित परिवार तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा फॉर्म जमा किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर श्री एएस पैकरा द्वारा विभिन्न विभागों से हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। शिविर में एएसपी पखांजूर श्री कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here