Home Blog पूर्वांचल भोजपुरी समाज 15 अगस्त को ध्वजारोहण और समाज के प्रतिभावान बच्चों...

पूर्वांचल भोजपुरी समाज 15 अगस्त को ध्वजारोहण और समाज के प्रतिभावान बच्चों का करेगा सम्मान

0

 

पूरे देश के लिए 15 अगस्‍त स्वतंत्रता दिवस का दिन बहुत खास होता है और हर कोई इस दिन को बहुत खुशी और जोश के साथ मनाता है।
इसी उपलक्ष्य में पूर्वांचल भोजपुरी समाज के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पूर्वांचल भोजपुरी समाज 15 अगस्त पर दुर्गा चौक उत्तर चक्रधर नगर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण करेगा । पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ में सर्व समाज के लिए लगातार जन सेवा कार्य करते आ रहा है । समाज के सेवा कार्यों से लाभान्वित भोजपुरी समाज के सहयोग और सेवा कार्यों की अंतः मन से प्रशंसा कर रहे हैं । अपने उत्तरदायित्व और कार्यों के अंतर्गत समाज ने बच्चों के प्रतिभा और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए और प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया है । अतः समाज का कोई भी बच्चा जो पढ़ाई में या अन्य किसी और क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है या कोई बड़ी उपलब्धि हासिल किया है उसको 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा । आप सभी समाज के साथियों से विनम्र आग्रह है की कृपया करके बच्चों का डिटेल जल्द से जल्द समाज के वॉट्सएप या मोबाईल नंबर 9617948800, 9826009111 में किसी भी नंबर पर अविलंब देवे और समाज के ध्वजारोहण और प्रतिभा सम्मान के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें ।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here