Home कांकेर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन 14 मार्च तक

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन 14 मार्च तक

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 फरवरी 2024/शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 हेतु जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वे 14 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित हुआ है और विलंब से संस्थाओं में प्रवेश हुआ है, वे भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य के बाहर अध्ययनरत हैं, वे 15 मार्च से 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं उच्चतर) के आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 निर्धारित है। वहीं ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक करने हेतु 28 मार्च और स्वीकृति आदेश लॉक करने के लिए 30 मार्च 2024 अंतिम तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here