Home कांकेर भाजपा की जिला बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई

भाजपा की जिला बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई

0

 

 

Ro.No - 13759/40

कांकेर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, विधायक आशा राम नेताम की उपस्थिति में मासिक जिला बैठक सम्पन्न हुआ इसी तारतम्य में मंडल बैठकों का सिलसिला निरंतर जारी है।

 

 

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि इन बैठकों में बूथ कमेटियों एवं शक्ति केंद्रों की रचना, साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। स्मरण रहे कि मई माह के अंतिम रविवार, 31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।

 

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में टिफिन बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजनों से युक्त टिफिन लेकर आएंगे। यह पहल कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय एवं आत्मीयता को सुदृढ़ करने में अत्यंत सार्थक सिद्ध हो रही है।

 

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ एवं शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

 

 

विधायक आशा राम नेताम ने टिफिन बैठक की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और संवाद को बढ़ाते हैं, जो संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजा पांडेय ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम ने किया ।

 

इस बैठक में दिलीप जायसवाल, बृजमोहन देवांगन, अशोक वलेचा, राजा देवनानी, दीपांकर दत्ता, विजय कुमार मण्डावी, अनूप राठौर, अनिता सोनी, अमिता बंजारे, उत्तम जैन, हेम्प्रभा कटबेर, बृजमोहन तिवारी, राजीव लोचन सिंह, शंकर सरकार, डॉ देवेंद्र साहू, अरुण कौशिक, तारा ठाकुर, विजय लक्ष्मी कौशिक, जयना तारम, राजिंदर रंधावा, उमा देवी शर्मा, राधे लाल नाग, दिनेश रजक, लछु राम गावड़े, पीयूष कश्यप, ओमप्रकाश साहू, हेम मण्डावी, नारायण पोटाई, गिरधर यादव, संजू गोपाल साहू, धनेंद्र ठाकुर, जय शिवना, निखिल राठौड़, नरोत्तम चौहान, चुनेश्वर जैन, तेजेश्वरी सिन्हा, देवेंद्र टेकाम, अंकित जैन, रत्नेश सिंह, जागेश्वरी भास्कर, संतोषी सिन्हा, डिकेश खापर्डे, खेम तिवारी, संकेत नशीने, अब्दुल खलील खान, ईश्वर कावड़े, भानु नेताम, सलीम मेमन, प्रवेश चौहान, प्रतीक यादव, यशवंत सुरोजिया, देवेंद्र पटेल, पंचू नायक, गौतम उइके, द्वारिका साहू, तिलक नाग, अशोक देवांगन, कल्पना जैन, किशोर चोपड़ा, आकाश सोलंकी, झाड़ू राम बेसरा, सोमन सिंह कावड़े, पुष्पा मण्डावी, हेमा उसेंडी, संतोष भास्कर, अरविंद जैन आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here