कांकेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला पदाधिकारियों व शहर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों जिला महामंत्री आकश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष जतीन अठभैया , जिला उपाध्यक्ष पीयूष वलेचा, ,जिला मंत्री विवेक गुप्ता , जिला मंत्री दीपांशु जैन ,जिला कोषाध्यक्ष गौरव जयसवाल , जिला सह-कोषाध्यक्ष श्रदेश चौहान , जिला सह-कोषाध्यक्ष मोंटी खटवानी जिला आईटी सेल प्रमुख मनोज सोनी , कन्या शक्ति सयोजीका मंजी सारथी , आरती जैन , आरोही यादव , भूमि नागवंशी , खेल एवं कला प्रमुख महेश यादव , धनंजय शर्मा एवं शहर मंडल अध्यक्ष हर्षल ग़ज़बिये व शहर मण्डल महामंत्री अंकित तिवारी , प्रशांत यादव कांकेर का पुराना बस स्टैंड में भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा साथियों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
युवा साथियों ने पुष्पमाला एवं अभिनंदन के साथ नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव युवाओं की शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ,विधायक आशाराम नेताम , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू साहू ,जिला महामंत्री घनेन्द्र सिंह ठाकुर, हस्तस्लिप आयोग अध्यक्ष शालिनी राजपूत , नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक , अशोक वलेचा , राजा देवनानी ,अरविंद जैन ,दिलीप जायसवाल, संजय सिन्हा, उत्तम जैन , बृजमोहन तिवारी , प्रदीप जायसवाल,मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक , जयंत अठभैया ,अनूप शर्मा , तनुज ठाकुर ,दिलीप जायसवाल , ईश्वर कावड़े,प्रवेश चौहान,निखिल वलेचा, शिल्पा साहू एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



