Home छत्तीसगढ़ मस्तूरी के शासकीय कन्या विद्यालय में कांग्रेस के युवा नेता अरविंद लहरिया...

मस्तूरी के शासकीय कन्या विद्यालय में कांग्रेस के युवा नेता अरविंद लहरिया ने फहराया शान से तिरंगा

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के पुत्र तथा कांग्रेस के युवानेता अरविंद लहरिया ने शान से ध्वजारोहण किया‌। ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ तत्पश्चात अरविंद लहरिया ने वीर शहीदों को याद करते हुए उन पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित -छात्राओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई संदेश दिए। कई छात्राओं को उन्होंने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्या सैमुअल जनप्रतिनिधि गण,शिक्षक शिक्षिका व प्यारे प्यारे बच्चे, छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here