Home Blog मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

0

Report by Harjeet Bhaskar from Mungeli district

राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ro.No - 13759/40

मुंगेली – लोरमी – नगर स्थित नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी में भाई बहन के अटूट रिश्ते को यादगार बनाने वाला पल रक्षाबंधन का त्योहार के पहले विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाई बहन के अटूट रिश्ते की धागा को बच्चों ने अपने अपने कला के माध्यम से रंग बिरंगी राखी बनाए और एक दूसरे के बीच बेहतर राखी बनाने के लिए प्राथमिक विभाग और हाई हायर विभाग की ओर से राखी बनाओ प्रतियोगिता रखी गई जिसमें पूर्व माध्यमिक हाई हायर विभाग से प्रथम स्थान कक्षा बारहवी की छात्रा नोसिना लहरे द्वितीय स्थान कक्षा सातवी का छात्र ईशांत लहरे तृतीय स्थान कक्षा सातवी की छात्रा श्रेया चेलकर ने प्राप्त किया। इसी तरह प्राथमिक वर्ग से प्रथम स्थान कक्षा केजी टू की छात्रा यालिनी गबेल द्वितीय स्थान कक्षा पांचवी की छात्रा साक्षी यादव तृतीय स्थान कक्षा पांचवी की छात्रा आकांक्षा श्रीवास ने प्राप्त किया। विद्यालय द्वारा बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका शशी देवी लहरे प्राचार्या प्रियंका टोंडे शिक्षिका प्रिया अहिरवार, गोदावरी रात्रे, नीलम घृतलहरे, हिना जायसवाल, किरण कश्यप, भारती मरावी, सुजाता ध्रुव, गीता यादव , शिक्षक देवेन्द्र कुमार और सफाई कर्मचारी सरस्वती पटेल उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजन के लिए विद्यालय संचालक सुनील लहरे ने सबका आभार प्रकट किया और आगामी रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here