Home Blog राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

0

The final rehearsal of the main function of the national festival Independence Day was completed

ध्वजारोहण, मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया समयबद्ध प्रदर्शन

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया, जहां मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।

आज सुबह ठीक 09 बजे से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रारंभ हुआ, जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर श्री कुर्रे का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा जिप्सी पर सवार होकर परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन में एसएसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, कलेक्टर का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और एएसपी श्री दिनेश सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगरसेना के जवान, बस्तर फाइटर्स, वन विभाग के वनपाल सहित एनएसएस, एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की कुल 11 टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत अश्वारोहियों के दल ने मैदान पर घुड़सवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात 1200 स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी का एक लय में प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय गोविन्दपुर, शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, नरहरदेव शासकीय उमावि कांकेर तथा पैराडाइज विद्यालय कांकेर के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक ढंग से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे 15 अगस्त को ध्वजारोहण
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, जिसके सभी प्रायोजित कार्यक्रमों का आज मिनट टू मिनट अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों और नागरिकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here