Home Blog विश्व महिला दिवस पर कबीर भवन लोरमी में होगा महिला सम्मान समारोह...

विश्व महिला दिवस पर कबीर भवन लोरमी में होगा महिला सम्मान समारोह : सभापति विद्यानंद चंद्राकर

0

लोरमी/मुंगेली। 8 मार्च 2026 दिन रविवार को विश्व महिला दिवस के शुभ अवसर पर लोरमी जनपद पंचायत के जनपद सदस्य एवं सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों एवं महिला दीदीयों को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, खेल, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके योगदान को सराहने के उद्देश्य से 8 मार्च को लोरमी के कबीर भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दीदीयों का सम्मान किया जाएगा।

Ro.No - 13759/40

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में उनके योगदान को पहचान देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक, स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तथा क्षेत्र की सक्रिय महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगी।

विद्यानंद चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज की पहचान है। महिलाओं के सहयोग और भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में उनका योगदान और भी अधिक महत्वपूर्ण होगा।
अंत में उन्होंने क्षेत्र की सभी महिला दीदीयों से अपील करते हुए कहा कि 8 मार्च को आयोजित महिला सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने सभी महिला दीदीयों को सादर आमंत्रित करते हुए एक बार फिर विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here