Major Police Action Against Illegal Trading of Government Ration Rice: Two Accused Arrested, 44.50 Quintals of Rice Seized.
📍 थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 20.03.2026
🔷उचित मूल्य दुकान के चावल की कालाबाजारी पर शिकंजा, 02 वाहन सहित 44.50 क्विंटल चावल जब्त ।
🔷राशन चावल की अवैध खरीदी-बिक्री का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।
🟦घटना का संक्षिप्त विवरण:-
◽उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान के चावल की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
◽पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कोकड़ी चौक से नाथियानवागांव मार्ग पर घेराबंदी कर दो बोलेरो पिकअप रोककर पुछताछ करने पर पीकअप वाहन क्र. सी.जी. 19 बी.जी. 9566 के चालक भुपेन्द्र कुमार साहू और पीकअप वाहन क्र. 19 बी.क्यू. 5328 का चालक राहुल निषाद को उक्त चावल कोे ग्राम हाटकोगेंरा शासकीय राशन दुकान से आम जनता के राशन कार्ड से सस्ते दाम 16 रूपयें में चावल खरीद कर उसी चावल को चावल मिल में मिलिंग कराकर 26 रूपयें में बेचना बताये व खरीदे हुए चावल को ग्राम गौरगांव मिल में मिलिंग कराने ले जा रहें थे। जिसमें पीकअप क्र. सी.जी. 19 बी.जी. 9566 में प्लास्टिक बोरी से 37 कट्टा चावल (18 किवंटल 70 किग्रा. )एवं पीकअप वाहन क्र. 19 बी. क्यू. 5328 में प्लास्टिक बोरी में 45 कट्टा चावल (25 क्विंटल 80 किग्रा) कुल 83 कट्टा(बोरियों) में चावल 44 किवंटल 50 किग्रा. जुमला किमती 1,15,700 रूपयें को जप्त किया गया ।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. भूपेन्द्र कुमार साहू (29 वर्ष), निवासी – हाटकोगेंरा, थाना कांकेर।
2. राहुल निषाद (19 वर्ष), निवासी – हाटकोगेंरा, थाना कांकेर ।
🔹 बरामदगी विवरण
• 02 बोलेरो पिकअप वाहन।
• कुल 83 बोरी चावल ।
• कुल वजन – 44 क्विंटल 50 किलोग्राम
• अनुमानित कीमत – ₹1,15,700
🔹 कार्यवाही का विवरण
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/26 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
🔹 पुलिस टीम
थाना प्रभारी श्री प्रतिक दादासाहेब बनसोडे, उपनिरीक्षक दयालूराम साहू एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 अपराध हेल्पलाइन नंबर: 94791-55125
👉 सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



