Home Blog श्रीकृष्ण -रुक्मणी विवाह के सुंदर कथा सुन और झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए...

श्रीकृष्ण -रुक्मणी विवाह के सुंदर कथा सुन और झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए भक्तगण

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी के तिवारी परिवार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में खरसिया (घाघरा) के पंडित कथावाचक दीपक कृष्ण महाराज ने बीती रात श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह से जुड़ी मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देख पूरा पंडाल में श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। भजन गीतों से सुरों में सभी श्रोता झूमने लगे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए, यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
उक्त अवसर पर यजमान राजेश अंजना गौरहा के साथ प्रकाश तिवारी प्रीतेश गौरहा, भारती तिवारी,नितेश गौरहा दीपांजलि तिवारी, तथा भारी संख्या में भक्ति गण उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here