Home Blog सफलता की कहानी  *आवास मिलने से गदगद हुए शंकर

सफलता की कहानी  *आवास मिलने से गदगद हुए शंकर

0

*कहा, आदर्श पिता की तरह पूरे परिवार को एक छत के नीचे ले आई मोदी और साय सरकार*

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 मई 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी योजना किस तरह से एक आम आदमी के जीवन में सकारात्मक और ऐतिहासिक परिवर्तन ला सकती है, यह पखांजूर के पीवी 93 सिरपुर के श्री शंकर बरकंदाज ने आज समाधान शिविर में व्यक्त किया।
अतिसंवेदनशील ग्राम छोटेबेठिया में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में ग्राम सिरपुर पीवी 93 के ग्रामीण श्री शंकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके जीवन में हुए सकारात्मक और ऐतिहासिक परिवर्तन के बारे में जानकारी देते हुए मंच से बताया कि उनका परिवार अति गरीब है और परिवार के सभी सदस्य कच्चे मकान में एक साथ रहने को तैयार नहीं थे। विरासत में पिता से भी कुछ खास संपत्ति नहीं मिली थी कि अपने परिवार के लिए पक्का मकान बना पाते। उन्होंने बताया कि दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रकरण स्वीकृत हुआ और अब उनका खुद का पक्का घर तैयार हो गया। श्री शंकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक आदर्श पिता की तरह पक्का मकान दिलाया, जो किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। उन्होंने बारंबार केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कच्चे घर में सीलन और भय से युक्त नारकीय जिंदगी से निजात दिलाई। इस योजना की बदौलत अब वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के संग एक साथ हंसी खुशी से जीवन यापन कर रहे हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here