Home Blog सहकारी बैंक के नए अध्यक्ष रजनीश सिंह का पौसरा में भव्य स्वागत,...

सहकारी बैंक के नए अध्यक्ष रजनीश सिंह का पौसरा में भव्य स्वागत, राजपूत समाज ने गजमाला पहनाकर जताई खुशी

0

The new chairman of the cooperative bank, Rajneesh Singh, received a grand welcome in Pausara; the Rajput community expressed their happiness by presenting him with a garland.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13759/40

मस्तूरी। बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में उत्सव का माहौल है। उनकी इस नई नियुक्ति के बाद शनिवार को ग्राम पौसरा स्थित उनके निवास पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। समाज के लोगों ने रजनीश सिंह को साल, श्रीफल और बड़ी गजमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

किसानों और ग्रामीणों का भरोसा जीतना पहली प्राथमिकता: रजनीश सिंह

सम्मान समारोह के दौरान रजनीश सिंह ने समाज के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता और जनहित के काम करना है। सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे सहकारी बैंक को किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के लिए पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद संस्था बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद मिलने से उन्हें जनता की सेवा का एक नया मंच मिला है।

समाज के लिए गर्व का विषय

कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि रजनीश सिंह का इस पद पर बैठना पूरे क्षेत्र और राजपूत समाज के लिए गौरव की बात है। यह उनकी सक्रिय राजनीति और सामाजिक कार्यों का ही परिणाम है। इस दौरान समाज की एकजुटता और उत्साह साफ नजर आया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में नेवारी, मल्हार, मस्तूरी, बिलासपुर और तखतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें करणी सेना के प्रदेश सचिव बी पी सिंह, सर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से नैन सिंह परिहार, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मल्हार से रंजीत सिंह, विनोद सिंह, तेजबहादूर सिंह,अमर सिंह, मनोज सिंह, विजय शंकर राजपूत, जगत नारायण सिंह,डी के सिंह, उदय सिंह ,अनिल सिंह,रवि सिंह विवेक सिंह, संतोष सिंह परिहार, राजकुमार सिंह रिषीराज सिंह, और राघव सिंह सहित कई समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here